आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गर्भावस्था के वक्त महिलाओं का ये वजन सिर्फ खानपान से ही नहीं बढ़ता है। बल्कि अनजाने में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।
जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसके शरीर में सामान्य महिलाओं से अलग कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसमें से अचानक वजन बढ़ना भी शामिल है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का 7 से 18 किलो बढ़ना आम बात है। हालांकि प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ना अच्छी बात नहीं है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गर्भावस्था के वक्त महिलाओं का ये वजन सिर्फ खानपान से ही नहीं बढ़ता है। बल्कि अनजाने में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।
कई महिलाओं को रात के वक्त बुक्स पढ़ने या फिल्में देखने का शौक होता है। जिसके चलते नींद पूरी तरह से डिस्टर्ब होती है। नींद की कमी के चलते भी प्रेग्नेंसी में महिलाओं का वजन बढ़ता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं को अधिक आराम की जरुरत पडती है। इसलिए गर्भावस्था में नींद के साथ किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।
प्रेग्नेंसी में तनाव लेना महिलाओं के लिए बहुत बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान भी वर्किंग होती हैं उनमें तनाव का स्तर अधिक देखा जाता है। जबकि ऐसी अवस्था में महिलाओं को पूरी तरह फ्री माइंड और खुश रहने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी में जितना हो सके उतना तनाव से दूर रहना चाहिए।
और पढ़ें - तनाव दूर करने के तरीके

No comments:
Post a Comment