Monday, 5 March 2018

अगर लगती है हर वक्‍त थकान तो आजमाएं ये 13 घरेलू उपचार


क्‍या रात में आठ घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी आप दिन भर थकान महसूस करते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। एक कारण हो सकता है कि शायद आप किसी बीमारी से ग्रस्‍त हैं या फिर दूसरा कि आपके शरीर में किसी पोषण की कमी है। कई लोंगो को पता ही नहीं चल पाता कि उन्‍हें थकान होती है।

Read More How to Find Effective Energy Supplements for Women?


अगर आप भी उनमें से एक हैं तो जान लें कि इसके लक्षण क्‍या है। आपको नींद नहीं आएगी, पेट की समस्‍या बनी रहेगी, शरीर में दर्द रहेगा, ब्‍लड प्रेशर लो रहेगा या फिर सिर दर्द भी हो सकता है। लेकिन एक सही खान पान आपकी इस चिंता को दूर कर सकता है। हांलाकि इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन अगर आप कुछ तरह के घरेलू उपचार अनाएं तो आपकी थकान हमेशा के लिये दूर हो जाएगी। आइये जानते हैं क्‍या हैं वो घरेलू उपचार जो आपकी थकान और आलस को दूर कर सकते हैं।

दही 
दही में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही यह पेट भी अच्‍छा रखता है, इसलिये इसे दिन में एक बार खाना ना भूलें।

विटामिन सी वाले फूड 
विटामिन सी में ढेर सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि थकान से लड़ने में मदद करता है। यह विटामिन दिमाग में कॉर्टिसोल का उत्‍पादन करने में मदद करता है। अपनी डाइट में विटामिन सी जैसे ब्रॉक्‍ली, कीवि, अंगूर, संतरे या टमाटर शामिल कीजिये और लाभ लीजिये।

मैगनीशियम वाले आहार
 ऐसे आहार जिसमें मैगनीशियम होता है वह ग्‍लूकोज को एनर्जी में ब्रेकडाउन करने में काफी मदद करता है। अगर आपके शरीर में मैगनीशियम की कमी होगी तो शरीर एक दम थका हुआ रहेगा। इसलिये जरुरी है कि आप अपने आहर में मैगनीशियम वाले आहार खाएं जैसे, मेवे, मछली, बीज, सोयाबीन, एवाकाडो, केला और डार्क चॉकलेट।

बादाम 
यह सबको मालूम है कि बादाम खाने से ताकत आती है। विटामिन ई और मैग्निशियम जैसे मिनरल से भरपूर होने के कारण बादाम कमजोरी से लड़ने में मददगार है।

हर्बल ड्रिंक पिएं
 ग्रीन टी, आंवला सीरप या एलोवेरा जूस पिएं। इन्‍हे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर को थकान से लड़ने में मदद मिलती है।


No comments:

Post a Comment