विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'रोग एक्स' को प्रारंभिक वाले रोगों में सूची में शामिल किया है जो आने बाले भविष्य में घातक वैश्विक महामारी का ख़तरा बन सकता है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इससे निपटने के लिए अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए तत्काल उपाय कि घोषणा कर दी है.
'रोग एक्स' आर एंड डी ब्लूप्रिंट की 2018 की वार्षिक समीक्षा में सूची में शामिल किया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा विकसित सूची में प्रभावी दवाओं या टीकों की कमी वाले रोगों के अनुसंधान और विकास को प्राथमिकता देने और गति में लाने पर ज़ोर दिया है।
डब्लूएचओ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 'रोग एक्स' यह तथ्य प्रदर्शित करता है कि एक भी रोग करने बाला विषाणु या जीवाणु गंभीर अंतर्राष्ट्रीय महामारी का कारण हो सकता है।
इसके अलावा सात अन्य संभावित वैश्विक रोगों की सूची शामिल किया गया है जो सभी प्रभावकारी दवा या टीका की कमी से संबंधित है। इस सूची में क्रिमियन-कॉंगो हीमोरहैजिक फीवर (सीसीएचएफ), इबोला वायरल डिसीस, मारबर्ग वायरस डिसीस, लासा फीवर, मिडल ईस्ट रिस्पायरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (एमईआरआस-सीओवी) और सवर अक्यूट रिस्पायरेटरी सिंड्रोम (एसएआरआरएस), निपास और हेनीपावायरल डिसीस रिफ्ट वैली फीवर (आरवीएफ) और जीका शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment