जब आप मोटापा कम करने के लिए कोशिश करते है तो एक्सरसाइज और डाइट की वजह से कुछ हद तक आपको आपके बॉडी में फर्क दिखना नजर आता है। लेकिन सबकुछ करने के बावजूद भी शरीर के कुछ हिस्सों का फैट जाने का नाम नहीं लेते है। कभी आपने सोचा ऐसा क्यूं? दरअसल हमारी लाइफस्टाइल और खाने की वजह से हमारी बॉडी में जिद्दी फैट बन जाता है। जिस वजह से शरीर से यह फैट नहीं जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी वजहों के बारे में बता रहे है जिसकी वजह से हमारी शरीर में फैट जमा होता है। इन वजहों पर अगर हम ध्यान दें तो लापरवाही को दूर करते हुए हम फैट से बच सकते है।
People Also Like Want to Reduce Weight? Take Longer Lunches!
डाइट सोडा से
अगर आप डाइट सोडा के शौकीन है तो आज ही इसे पीना छोड़ा दे इसमें मौजूद कैलोरी और शुगर की मात्रा आपके शरीर में घुलकर फैट बनाता है जिसकी वजह से आपका मोटापा बढ़ता जाता है।
बाहर का खाना छोड़े
क्या आप रोजाना बाहर जंक फूड या चटपटा मसाले वाला खाना खाना पसंद करते है तो यह आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि बाहर के खाने में कैलोरी और नमक ज्यादा होता है। अगर आपको कुछ स्पाइसी खाना है तो कोशिश करें कि आप घर पर ही सैंडविच या कुछ हेल्दी बर्गर बनाकर खाएं
सोशल मीडिया एडिक्शन भी एक वजह
क्या आप अपना ज्यादात्तर वक्त सोशल मीडिया में गुजारते हैं, तो आपके शरीर में फैट होना ही है। आप अपनी चंद कीमती समय में से ज्यादात्तर समय सोशल मीडिया में गुजार देते है इसकी जगह आप कुछ एक्सरसाइज या रनिंग कर सकते है। दिन भर बैठे बैठे सोशलमीडिया का आदी होना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।
ज्यादा शराब पीना नुकसानदायक
कई अध्ययनों में पाया गया है कि ज्यादा शराब पीने से पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है। ज्यादा शराब पीने से भूख बढ़ जाती है और आप ज्यादा मात्रा में भोजन करते हैं।
देर से भोजन करना छोड़ें
सोने से ठीक पहले भोजन करने से बचें। भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाने की आदत से आपका वजन बढ़ जाता है क्योंकि नींद के दौरान शरीर फैट को पूरी तरह से एनर्जी में तब्दील नहीं कर पाता।
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खा रहे हैं?
प्रोटीन वजन घटाने के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अपने डायटिशियन से पूछे कि आपके बॉडी को कितने प्रोटीन की जरुरत है।

No comments:
Post a Comment