आपकी त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए सैकडों ब्यूटी प्रोडक्ट मार्किट में उपलब्ध हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट ज्यादा हैं. अगर आप बिना साइड इफेक्ट्स के अपनी त्वचा को हेल्दी और सुन्दर बना सकते हैं. बस आपको अपने खाने में थोड़ा बदलाव लाना पड़ेगा . आज जानते हैं आपको डायट में क्या- क्या चीजों को शामिल करना हैं.
स्ट्राबेरी में विटामिन सी होता है. इसके खाने से सूरज की रोशनी में त्वचा खराब नहीं होती है . स्ट्राबेरी में मौजूद विटामिन ई से त्वचा को ख़राब होने से बचाते हैं.
अंडे में बायोटीन अच्छी मात्रा होती है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन बी त्वचा के साथ-साथ आँखों और बालों के लिए भी अच्छा होता है. अंडे में मौजूद सेलेनियम बढ़ती उम्र में त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव को भी कम करता है.
गाजर में विटामिन ए होता है और त्वचा के टिश्यू को सही करने और संतुलित करने के लिए विटामिन ए की आवश्यकता पड़ती है. इससे खाने से त्वचा में रूखापन भी नहीं रहता.
बादाम में फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है जो कि त्वचा को सूरज की रोशनी के कारन त्वचा को खराब होने से बचाता है
पानी पीने से ना सिर्फ त्वचा पर चमक आती है बल्कि त्वचा पर पड़ने वाली झुरिर्यों और दाग की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.

No comments:
Post a Comment