Monday, 5 March 2018

चाहे जिस तरह की भी खुजली हो, इन 13 नुस्‍खों से तुरंत मिलेगी राहत



क्या आप अपनी स्किन में होने वाले सूखेपन और खुजली से दिक्कत महसूस करते हैं? अगर हाँ तो आपको पता होना चाहिए कि यह कई लोगों की समस्या है। अपनी रूखी और खुजली वाली त्वचा की वजह से आप अपने रोजाना के काम से भी दूर होते हैं। त्वचा में खुजली और सूखापन कई कारणों से होता है उनमे से एलर्जी, कीड़ा काटने , स्किन इन्फेक्शन, ड्राई मौसम, दवाइयां, और कुछ डिटर्जेंट आदि मुख्य हैं।
Read More About Precautions At Home If You Have Dust Allergy

यदि आपकी त्वचा में खुजली की समस्या है तो आपको सूजन, लाल निशान पड़ना आदि जैसी दिक्कतें भी होंगी। इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अपनी त्वचा को ऐसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहें हैं।

बेकिंग सोडा: 
बेकिंग सोडा त्वचा की खुजली दूर करने का सबसे आम उपाय है क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होता है। इसके लिए आपको एक कप बेकिंग सोडा को नहाने के पानी में मिलाकर आधा घंटे के लिए अपने ड्राई स्किन को भिगोना है।

नारियल तेल: 
नारियल तेल सदियों से त्वचा के सूखेपन को दूर करने में इस्तेमाल होता रहा है। ड्राई स्किन पर इस तेल का मसाज करने से आपको तुरंत आराम मिलता है।

ओटमील पाउडर: 
ओटमील पाउडर में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह त्वचा के सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए एक कप ओटमील पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और रोजाना ड्राई स्किन पर लगाएं

तुलसी पत्ता:
 तुलसी पत्ता स्किन के सूखेपन और खुजली को दूर करने में आपकी मदद करता है। इसके लिए 6 तुलसी के पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर ड्राई स्किन पर लगाएं।

नींबू: 
नींबू में एंटी-सेप्टिक और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जिससे यह त्वचा की खुजली को दूर करता है। इसके लिए आप नीम्बू के रस को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

नीम का पत्ता: 
नीम के पत्ते में एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण होने की वजह से यह स्किन की खुजली और सूखेपन को दूर करता है। इसके लिए आप नीम के पत्ते को पीसकर ड्राई स्किन पर रोजाना लगाएं।


No comments:

Post a Comment